15 मई 2021

जानिए, मैं आपको कैसे मदद कर सकता हूँ ?

 मित्रों,

मेरे इस शीर्षक को मेरा अभिमान मत मानिये, हम एक दूसरे की मदद करके भगवान के इस आक्रोश को थोड़ा कम कर सकते है। ऐसा शायद आप मेरे से बेहतर कर सकते हैं।

मेरे पास देने के लिए जो संसाधन उपलब्ध है वह निम्नलिखित है -

A. समय

मैं अपने 1440 मिनट (24 घंटे) के समय से 30 मिनट का समय ( 8 बजे से 8.30 बजे रात) ऐसे लोगों के लिए देना तय किया हूँ जो इस कोरोना महामारी के प्रकोप से त्रस्त हो रहें हैं , और यदि वे फोन पर बातचीत करने के लायक हैं , तो मुझे यकीन है कि उनसे 10 दिन तक.. प्रतिदिन 10 मिनट उनका बात सुन कर.. मैं उनको स्वस्थ कर दुँगाहमेशा ऐसा ही होगा और यदि किसी ऐसी परिस्थिति में जब भगवान को कोई प्रार्थना मंजूर नहीं हो तब भी एक लाभ अवश्य होगा कि वे जीवन के अंतिम समय में अधिक सम्पन्नता को महसूस करेंगे।

इस तरह मैं 10 दिन में 3 व्यक्ति को ठीक कर सकता हूँ और एक महीने 9 व्यक्ति को।

मुझसे संपर्क कैसे करे ?

आप अपना समस्या और फ़ोन नंबर मुझे मेसेज कीजिये मैं आपसे संपर्क कर लुँगा। कृपया नौकरी या ठेकेदारी या मशीनों को भारे पर लगाने के लिए फ़ोन नंबर मत माँगिये।

मैं आपको धन कमाने के बहुत सारे उपाय नहीं बता सकता हूँ, मैं अपने जीवन में भी बहुत धन नहीं कमा पाया।

लेकिन मैं आपको आनंद में रहने कास्वस्थ रहने का तरीका बता सकता हूँ जो मैं हमेशा रहता हूँ। जब पैसे नहीं था तब भी पैसे तो फिर से निकल सकता है, लेकिन खुशियों को नहीं जाने दुँगा।

मुझे इस बात का निजी अनुभव है और आपको भी होगा कि खुशियाँ पैसे में या किसी वस्तु में नहीं है। खुस रहना एक मानसिक दशा है जिसे किसी भी परिस्थिति में बनाये रखा जा सकता है। और खुस रहने वाले को बीमार होना मुश्किल है।

संसार के सभी जीव को.. उसके जीवन को ख़ुशी से जीने के लिए.. आवश्यकता से अधिक संसाधन हमेशा उपलब्ध है।

हम इस बात का जश्न ही नहीं मनाते जो हमारे पास है.. बस उस बात के लिए रोते रहते है जो हमारे पास नहीं है।

आप चाहें किसी भी उम्र के हों, आप हमारे दोस्त है, और आप हमसे कोई भी बात शेयर कर सकते है एकदम विश्वसनीयता के साथ।

एक दोस्त ही तो होता है जिसे आप कुछ भी बता सकते है।

मैं आपको यकीन से कहता हूँ मैं आपका सबसे अच्छा दोस्त हूँ।

आप मुझे अपना तकलीफ बताएँगे और आपका तकलीफ दूर हो जायेगा ये जादू आपको देखना है तो आप मुझे अवसर दीजिये।

साइड इफ़ेक्ट -

कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है जब भी आपको बात करने का मन नहीं हो आप मना कर सकते है।

B. धन-

मेरे पास इतना धन नहीं है कि मैं आपका इलाज किसी निजी स्प्ताल में करवा सकूँ लेकिन यदि आपको सरकारी अस्पताल तक जाने के किये टेम्पू भारा नहीं है तो इतनी मदद मैं धन से करने के लिए तत्पर हूँ।

कुछ सावधानियाँ -

1. मुझे एक बार से अधिक फ़ोन नहीं करे.. मैसेज दे सकते है मैं 2 दिन के अंदर आपसे जरूर संपर्क करूँगा। एक बार जब मैं सम्बाद शुरू कर दुँगा तो मैं खुद ही समय से फ़ोन कर लिया करूँगा।

2. कृपया सिर्फ मेरा हाल-चाल जानने के लिए मुझे संपर्क करने का प्रयत्न मत करे। मैं अच्छा हूँ और इस मंत्र को पढ़कर आपकी मंगलकामना भी नित्य करता हूँ।

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

3. जिन व्यक्तियों को किसी भी समय फ़ोन करने का अधिकार है वे कृपया इस समय ( 8 बजे से 8.30 बजे रात तक) फोन ना करें।

आप मेरे लेख को पसंद करतें है और मुझे भी।

आप दुःख में है... मुझे याद कीजिये.. आप खुस है.. सदा ऐसा ही रहिये।

मेरे जीवन यात्रा में आपका स्वागत है।

sohankumarroy.blogspot.com को subscribe कर लीजिये।

आभार

सोहन कुमार

मोगा, पंजाब दिनांक – 15.05.2021 (शनिबार)) (बैशाख शुक्ल - चतुर्थी )



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें