मैं किसी भी राजनितिक पार्टी से कोई सम्बन्ध नहीं रखता हूँ, मैं एक आम वोटर हूँ और उस व्यक्ति कि तलाश कर रहा हूँ जिसे मुझे वोट देना चाहिए।
मित्रों, हमारे देश में
चुनावी माहौल लगभग हमेशा रहता है, अभी बिहार में
सरगर्मी है, पुरे देश में
सभी चुनाव एक साथ हो जाये…… ये अच्छा होता
अभी तो लगभग हर समय हमारे देश के शीर्ष नेताओं का ध्यान विकास से हटकर चुनाव जितने
पर लगा रहता है।
मेरे ख्याल से वोट देने के लिए जो सबसे पहले विचार का विषय है, वह है हमारा उम्मीदवार न कि पार्टी। यदि आपने अच्छे उम्मीदवार का चयन किया तो
चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या निर्दलीय हो, वह आपके हित कि रक्षा करेगा।
हम सिर्फ उन उम्मीदवाक को जानते है जो या तो किसी बड़ी पार्टी का हो या जो अपने
धन बल से, बाहु बल से या
प्रचार बल से आप तक पहुँच गया है।
विचार कीजिये जो व्यक्ति कड़ोड़ो खर्च करके चुनाव जीतता है, क्या वह ईमानदार रह पायेगा ? क्या उसे अगला
चुनाव नहीं लड़ना ? हम थोड़े से
लालच में, दो पैग शराब
में अपना जमीर, अपना हक़, अपने बच्चों का हक़, अपना भविष्य
और अपने देश को ऐसे लोगों के हवाले कर देतें है, जो आपको लूट कर मालोमाल हो जाता है और हम विवशतापूर्वक 5 वर्ष इंतजार करते है, फिर 5 वर्ष के बाद वही गलती करते हैं, हमें सुधारना
होगा, देश सुधर
जायेगा।
हम उम्मीदवार का चयन कैसे करे ?
हमारे देश में बहुतायत से ऐसे लोग है, जो सचमुच हमारी और हमारे देश कि सेवा करना चाहते है, परन्तु आज के इस आर्थिक भागमभाग में उन्हें अवसर नहीं मिलता, हमारे देश के दक्षिण के राज्यों में कई ऐसे बिधायक और सांसद है, जो साइकिल से चलते है, अत्यंत साधारण
जीवन जीते है, परन्तु देश के
सच्चे सेवक है। मनोहर परिकर को तो सब लोग जानते है।
हमें सजग होना होगा हमें सच्चे उम्मीदवार को खोजकर वोट देना होगा। जो बड़े बड़े
पोस्टर और बड़ी बड़ी जुलुश निकल रहे है,उनसे सावधान
रहिय। यह उसी तरह आपको सम्मोहित कर लेंगे जिस तरह पेप्सी और कोका कोला का प्रचार
देखकर हम सम्मोहित हो गए।
मित्रों जब हम ऐसे लोगों को ढूंढ़ कर वोट देंगे तो फिर इस तरह के समाजसेवी लोग
राजनीती में आना भी चाहेंगे।
इस देश को राजनेता नहीं बदल सकता, वह अपनी दुकान
चला रहा है, इसे बदलने कि
जिम्मेवारी हमारी है।
हमारे क्षेत्र से जितने भी उम्मीदवार है, हमें सभी कि जानकारी लेनी चाहिए, पोस्टर कि
तस्वीर देखकर नहीं बल्कि , व्यक्तिगत रूप
से। हम बेटी कि शादी के लिए किस तरह योग्य उम्मीदवार ढूंढते है, उसी तरह इस देश को बचाने के लिए हमें योग्य उम्मीदवार को ढूँढना है।
नेता एप्प भी आपको उम्मीदवार के चयन में मदद करेगा।
मित्रों ये देश हमारा है, इस देश का
प्रतिनिधि हमारे मनोदशा की अभिवक्ति है। यदि आपको कोई पसंद नहीं NOTA का प्रयोग कीजिये। आप वोट देने
के नजरिये को बदलिए, उम्मीदवार
अपना चरित्र बदल लेगा।
ऐसा एकदम से नहीं होने वाला है लेकिन शुरुआत आने वाले इलेक्शन से किया जा सकता
है। अपने वोट के मूल्य को समझिये। अच्छे, ईमानदार, सच्चे और समाज सेवी को राजनीती में स्थान दीजिये।
इस देश की व्यवस्था को तब तक नहीं बदला जा सकता जब तक चुनाव लड़ने के लिए धन की
आवश्यकता होगी।
सच्चे मन से एक गाऊँ का प्रधान भी चाहे तो उस गाऊँ के दशा को बदल सकता है।
आप मेरी बात को बहुत ध्यान से पढ़ते है, इसके लिए आपका बहुत आभार। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिये।
आभार
सोहन कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें