22 अप्रैल 2021

श्रद्धांजलि- स्वर्गीय श्री कालमेश चंद्र झा (बिजली भैया)

 मित्रों,

कल मुझे बिजली भैया के निधन का समाचार उनके निधन के 5 मिनट के बाद ही प्राप्त हुआ जो मुझे बहुत आहत किया।

जब मैं पटना में हाई स्कूल में (8वीं, 9वीं और 10वीं में) पढता था उस दरम्यान मैं बिजली भैया के साथ रहता था….. ये मेरे भैया के दोस्त थे उस लिहाज से मेरे भी भैया हुए….. ये मेरे शिक्षक भी थे……. मुझे गणित पढ़ाते थे।

मैं अपने जीवन के विकास में इनके योगदान को जीवन भर आभार सहित स्मरण रखूँगा।

बाद के समय में ये मेरे भी दोस्त हो गए थे।

इनको स्मरण करने मात्र से मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाया करता था। इनका सकारात्मक व्यंगात्मक शैली में बात करना अत्यंत मनमोहक था।

इनके बीमारी का समाचार सुनकर मैं स्वस्थ रहने के जितने भी साधनों पर विचार कर रहा था, वो सब गलत साबित हो गया। सात्विक आहार लेते थेसात्विक विचार रखते थेकिसी भी नशे के आदी नहीं थे….. फिर इतनी खतरनाक बीमारियाँ कहाँ से आ गयी ?

मुझे उनके सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की आवश्यकता नहीं है। उनका प्राण लेने के लिए भगवन राम स्वयं पधारे थे।

उनके संतानों से माता के देखभाल का निवेदन।

चरण कमल में सादर अभिनन्दन।

सोहन कुमार

22.04.21



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें