(हमारा पंचायत/ जिला परिषद् क्षेत्र आदर्श कैसे हो सकता है और उसके लिए क्या किया जा सकता है...........?)
मित्रों,
आज-कल
मुझे सोशल मिडिया पर कई प्रत्याशी हाथ जोड़ कर शुभकामना देते हुए और जनता की हाल
खबर लेते हुए दिख रहे हैं……… लेकिन किसी के पास कोई ठोस
कार्य योजना हो ऐसा मुझे नहीं दिख रहा है।
मैं कुछ कार्य योजना का जिक्र करता हूँ जो एक आदर्श समाज के लिए आवश्यक है।
1. सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करके चहारदीवार लगा देना-
किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी जमीन का होना सबसे अधिक आवश्यक है। बिना इस काम के आप अपने क्षेत्र में कोई विकास नहीं कर सकते है। सरकार के पास ना धन की कमी है और ना योजनाओं की। कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वस्थ्य, खेल कूद से सम्बंधित सैकड़ों योजनाएँ है…… लेकिन सब के लिए जमीन चाहिए…… जमीन के बीना ना आप कॉलेज ला सकते है, ना कृषि अनुसंधान, खेल कूद, धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम कुछ भी नहीं कर सकते है।
अब इस कार्य को करने में आने वाली कठिनाइयों को समझिये।
ये जमीन उन्ही लोगों के कब्जे में है जिनकी सहायता से आप जन प्रतिनिधि बन सकते हैं।
है ना उलझा हुआ मामला ?
इसे कैसे सुलझाएँ ?
अगले भाग में चर्चा करेंगे………….. साथ में कई ऐसे मुद्दों का चर्चा करेंगे जो एक आदर्श पंचायत बनाने के लिए आवशयक है।
मैंने अपने पिछले लेख में अपने क्षेत्र के सभी प्रतियाशिओं से मिलने का इच्छा प्रगट किया था और मोबाइल नंबर उपलब्ध करने की याचना की थी लेकिन एक दो को छोड़कर किसी ने भी मुझसे मिलने की इच्छा प्रगट नहीं किये। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि उन तक मेरा ये लेख पहुंचा नहीं हो या फिर उनके पास मेरे प्रश्न का उत्तर ही ना हो।
एक बार फिर से मैं सभी प्रत्याशिओं से निवेदन करता हूँ कि मुझे एक बार मिलने का अवसर दें। और मेरे प्रश्नों का उत्तर दें। इस प्रश्न से आप बच नहीं सकते…….. क्योंकि यह प्रश्न मेरा नहीं है। यह एक सार्वजनिक प्रश्न है।
प्रश्न एक बार फिर से पढ़ लीजिये और याद नहीं रहे तो अपनी डायरी में लिख लीजिये –
यदि आप चुनाव जीत गए तो अपने क्षेत्र के विकास के लिए आप की क्या योजना है ? ? ? ? ? ? ?
इस लेख को शेयर करके क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुँचाइये और हमारे जागरूकता अभियान को समर्थन दीजिये।
मेरे ब्लॉग sohankumarroy.blogspot.com को subscribe कर लीजिये।
आभार
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें