31 मार्च 2021

घनश्यामपुर - स्थानिये चुनाव - वोट किसे दें ? ( भाग-1)

 मित्रों,

अभी कुछ दिनों से जिला परिषद् , मुखिया आदि के प्रत्याशिओं के दावेदारी को देखा तो मुझे लगा की चुनाव नजदीक आ गया है। मैं कोई राजनितिक व्यक्ति नहीं हूँ…… लेकिन जब अपने क्षेत्र में कोई चुनाव हो तो वह मेरे जीवन को भी प्रभावित करेगा और उस समय स्वाभाविक ही थोड़ी राजनीतिक चिंतन मेरे मन में आता है और मेरे मन में जो चिंतन आता है उसे मैं आपके साथ शेयर जरूर करता हूँ।

हमारे गाऊँ घनश्यामपुर का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बूढ़ा बाबा का ऐसा माहात्म्य था जहाँ साँप के काटने से मृत व्यक्ति को जिन्दा होते हुए मैंने अपनी आँखों से देखा है। कई लोग जो खाट पर लाद कर लाये जाते थे और थोड़ी देर में ही हॅसते हुए पैदल जाते थे। आज के नौजवानों को मेरे इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन आप अपने घर के किसी भी बुजुर्गों से इस बात की जानकारी ले सकते है। पहले जहाँ गहवर में भाऊ हुआ करता था आज वहाँ काली पूजा में अश्लील नृत्य होता है।

इस गाऊँ में लक्ष्मीकांत मिश्रा जैसे गौरवशाली व्यक्तित्व हुए कितने नौजवान को इनके बारे में जानकारी है ?

हमारे गाऊँ के नाम पर बिधान सभा क्षेत्र था। आज हम अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के वोटर्स है इसका विरोध हमारे मन में क्यों नहीं आया ? और यदि आया तो हमने क्या किया ? आज हम घनश्यामपुर नगर पंचायत के लिए लालायित हो रहे है जबकि ब्लॉक घनश्यामपुर में है, थाना घनश्यामपुर में है। किरतपुर ब्लॉक का कार्यालय भी घनश्यामपुर में है लेकिन नगर पंचायत के लिए हम फेस बुक पर लड़ाई लड़ रहे है।

हमारे गाऊँ में एक हाईस्कूल नहीं है, कोई कॉलेज नहीं है, खेल कूद, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी आदि लगभग हर गाऊँ में बन चूका है। और हम जहाँ थे वहाँ से पीछे जा रहे है ?

हमारे नेताओं को शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास, बाढ़ या अन्य राहत योजनाओं और ठकेदारी में कमीशन लेने से ही फुर्सत नहीं है। हमारे गाऊँ में क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए ?...... ये सोचने के लिए थोड़ी फुर्सत तो चाहिए।

हम सिर्फ हाथ जोड़कर वोट मांगने से आपको वोट देने की सिफारिश नहीं करेंगे। आपके पास घनश्यामपुर के विकास का ठोस कार्य योजना होनी चाहिए और हमें ये यकीन होना चाहिए की आप अपनी योजना को अंजाम देने की कूबत रखते है।

अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कम रखिये और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझिये।

अगले भाग में हम चर्चा करेंगे कि नेता का चुनाव कैसे करे ?

घनश्यामपुर के सभी पदों के चुनाव के दरम्यान मेरा लेख जारी रहेगा।

आप मेरे लेख को बहुत ध्यान से पढ़ते है इसके लिए अभिनन्दन।

मेरे ब्लॉग sohankumarroy.blogspot.com को subscribe कर लीजिये।

आभार

 31.03.21



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें