मित्रों,
आपको गणेश चतुर्थी और मिथिला पर्व चौरचन का हार्दिक
शुभकामना।
बिघ्नहर्ता आपके सभी बिघ्नों को दूर करेंगे और आपके सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे।
श्रीमद्भागवद्गीता को मैं पिछले 26 वर्षों से पढता आ रहा हूँ। लेकिन इनके श्लोको का शुद्ध उच्चारण मैं अभी तक नहीं सिख पाया था।
हाल ही में मेरे एक मित्र ने मुझे श्रीमद्भागवद्गीता के श्लोको का शुद्ध उच्चारण सीखने के एक ऑनलाइन कोर्स (learngeeta.com ) का जानकारी दिया जो गीता परिवार के नाम से जाना जाता है और जिसके संस्थापक परम आदरनिये स्वामी गोविंददेवगिरि महाराज जी हैं।
आप अभी इस लिंक पर जाकर फॉर्म भरिये और अगले क्लास से गीता
सीखना शुरू कीजिये।
https://online.learngeeta.com/participant/reg_participant.php
इस कोर्स के सम्बन्ध में कुछ जानकारियाँ -
1. श्रीमद्भागवद्गीता सिखने के लिए आपको संस्कृत का ज्ञान होना कोई आवश्यक नहीं हैं, बल्कि यदि आप हिंदी भी नहीं जानते हैं तब भी सिख सकते हैं। आपको निम्नलिखित भाषाओँ में किसी एक भाषा की जानकारी होनी चाहिए- हिंदी, English, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, उड़िया।
2. यह कोर्स सिखने के लिए आपको सिर्फ आधा घंटा का समय देना होगा जिसे आप सुबह 6 बजे लेकर रात को 10 बजे तक अपनी सुबिधा अनुसार चयन कर सकते हैं। मैं 6.30 बजे के वर्ग में शामिल हूँ।
3. सप्ताह में 5 दिन सोमबार से शुक्रबार क्लास चलेगा।
4. Level-1 में 20 दिनों में 2 अध्यायों (अध्याय 12 और 15) का शुद्ध संस्कृत पठन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मैं Level-1 उत्तीर्ण कर चूका हूँ और Level-2 का क्लास ले रहा हूँ।
5. Level-1 की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 'गीता गुंजन ई-प्रशस्तिपत्र' प्रदान किया जायेगा।
मित्रों इस संसार में कोई ऐसा समस्या नहीं हैं जिसका समाधान श्रीमद्भागवद्गीता में नहीं है।
आप चाहे विद्यार्थी हैं, या गृहिणी हैं, या व्यापारी हैं, या नौकरी करते हो, दुकान चलते हो, खेती करते हों, राजनीती करते हों…..आप चाहे 7 वर्ष का बालक या बालिका हो या फिर 75 वर्ष के बृद्ध। आप गीता सीख सकते हैं और आपको गीता सीखिनी ही चाहिए।
आप मेरे लेख को बहुत ध्यान से पढ़ते हैं इसे शेयर भी कीजिये।
sohankumarroy.blogspot.com को subscribe कर लीजिये।
आभार
सोहन कुमार
खेडाप्पा,जोधपुर,राजस्थान दिनांक – 10.09.2021 (शुक्रबार)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें