मित्रों,
मैं सोहन कुमार घनश्यामपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करता हूँ।
साथ में ये संकल्प करता हूँ कि घनश्यामपुर पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाऊंगा जो -
1. भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत होगा।
2. भब्य और आलीशान पंचायत भवन का निर्माण होगा… जहाँ हर सप्ताह सम्पूर्ण पंचायत के लोगों के साथ मीटिंग होगा।
3. साप्ताहिक मीटिंग में आप पंचायत के रूपये का हिसाब किताब देख सकते हैं… अपनी समस्या कह सकते हैं… अपनी सलाह दे सकते हैं।
4.पंचायत के गलिओं.. सड़कों.. नालों.. भवन आदि के निर्माण का निगरानी स्वयं करूँगा (मैं सिविल इंजीनियर भी हूँ)
5. पंचायत के सभी बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षित ओर संस्कारित करने की जिम्मेदारी लेता हूँ ।
6. सभी सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण से लेकर…. उसकी स्वच्छता…. पढ़ाई की गुणवत्ता… और बच्चों को संस्कारित करने का कार्य अपनी निगरानी में कराऊंगा…. अमीर से अमीर व्यक्ति भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ा सकते हैं। (मुझे यह कार्य अत्यंत प्रिये है और अनुभव भी है।)
7. बच्चों को योग.. प्राणायाम.. अध्यात्म और खेल कूद की शिक्षा देने के लिए पंचायत की ओर से प्रशिक्षक का इंतजाम करूँगा ओर उसे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करूँगा।
8. पंचायत के सभी सीमाओं पर भब्य तोरण द्वार बनबाउंगा और पुरे पंचायत को स्वच्छता और सौंदर्य का मिसाल कायम करूँगा।
9. सरकारी अस्पताल की स्वच्छता और सभी गरीब-अमीर को अच्छे और सस्ते इलाज की जिम्मेदारी लेता हूँ।
10. अपने पंचायत में जेनेरिक मेडिकल स्टोर खुलवाऊंगा और डॉक्टरों को जेनेरिक दवा लिखने का निर्देश दूंगा… जो बहुत सस्ती (50 रूपये की दवा 4 रूपये में मिल सकती है) और गुणवत्ता में समान होती है… ताकि इलाज सस्ती हो सके।
11. अस्पताल में पंचायत की ओर से गंभीर मरीजों को आने जाने के लिए एम्बुलेंस का व्यवस्था रखूँगा।
12. प्राकृतिक चिकित्सालय खुलवाऊंगा ओर लोगो को प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित
करूँगा।
13. पंचायत के सभी सरकारी जमीन को अधिग्रहण करूँगा ताकि किसी भी सरकारी योजना को अंजाम देने के लिए जमीन कम ना पड़े।
14. सभी सरकारी जमीन पर बच्चों को खेलने के लिए मैदान.. बुजुर्गों ओर छोटे बच्चों को टहलने के लिए पार्क.. सांस्कृतिक भवन जहाँ सार्वजनिक रूप से कोई उत्सव पूजा.. नाटक.. आदि कर सकते हैं और सभी जाती के लोग अपना निजी उत्सव शादी आदि भी कर सकते हैं।
15. लोगों को गाँव के पलायन से रोकूँगा… लोग IIM ओर IIT को छोड़कर खेती करने आ रहे हैं ओर हम खेती छोड़कर मुंबई /दिल्ली में 5000 की नौकरी करने करने जा रहे हैं।
16. ऑर्गनिक खेती को प्रोत्साहन दूंगा। औषधिये एवं मूल्यवान फसलों के उत्पादन के तकनीक को विकसित करूँगा।
17. मखान की खेती सिर्फ मिथलांचल के पानी में होता है ओर इसका उपयोग सारी दुनियां के लोग करते हैं। इसके उत्पादन के लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। हमारा पंचायत में ना तालाब का अभाव है.. ना पानी का। हम क्यों नहीं मखान उत्पादन में अग्रणी पंचायत बन सकते हैं ?
18. मछली पालन.. पशु पालन.. कुटीर उद्योग.. लघु उद्योग को प्रोत्साहन दूंगा ओर 5000 की नौकरी करने के लिए लोगों को गाँव से बाहर नहीं जाने दूंगा।
19. घनश्यामपुर को नगर पंचायत बनाने की लिए पहले दिन से संघर्ष शुरू कर दूंगा।
20. अलीनगर विधान सभा क्षेत्र को बदलकर घनश्यामपुर विधान सभा क्षेत्र बनाने तक आगामी सभी लोक सभा/विधान सभा चुनाव का सम्पूर्ण रूप से.... और सम्पूर्ण गांव की और से.... बहिष्कार करूँगा जब तक हमारे मांगों को मान नहीं लिया जाएगा।
21. हम साथ मिलकर घनश्यामपुर के गौरव को वापस से हासिल करेंगे।
सपने जैसा लग रहा है न ! लेकिन इन सपनो को साकार किया जा सकता है।
आप 5 वर्ष के लिए एक प्रयोग कीजिये।
वोट मुझे दीजिये…...जीत आप जाएंगे।।
सोहन कुमार
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें