मित्रों,
हमारे देश के आजादी के बाद जो विधान सभा क्षेत्र का गठन हुआ, उसी समय से घनश्यामपुर विधान सभा क्षेत्र रहा है। इसके नाम को बदलने की
आवश्यकता क्यों पड़ी ? अलीनगर को
क्यों नहीं घनश्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत दिया गया ? हमारे देश के अधिकांश नेताओं को अली नाम ज्यादा पसंद है। घनश्याम से उन्हें
चिढ है। और हम इस बात का शिकार मुग़ल काल से लेकर आजादी के बाद भी होते रहे है? कश्मीरी पंडितों को मुग़ल काल में नहीं, बल्कि आजाद भारत के मुगलों ने भगा दिया और हम 30 साल से इंसाफ के लिए खड़े है।
जब घनश्यामपुर विधान सभा को अलीनगर विधान सभा किया जा रहा था उस समय घनश्यामपुर के लोगों ने विरोध क्यों नहीं किया ? इलेक्शन का बहिष्कार क्यों नहीं किया ?
एक तो घनश्यामपुर गाऊँ कभी संगठित रहा नहीं उस समय जो छुटभैये नेता थे उनकी सर्वोच्च महत्वाकांक्षा उनके बेटे का कहीं जुगाड़ हो जाये इससे अधिक नहीं थी।
चलिए जो गलती हो गयी उसे सुधारा तो जा सकता है ? आज घनश्यामपुर के नयी पीढ़ी के मतदाता को इस बात की फिक्र क्यों नहीं होना चाहिए कि हमारे क्षेत्र को घनश्यामपुर विधान सभा क्षेत्र किया जाय ?
घनश्यामपुर के लोगों के लिए इस बात से बड़ा कोई मुद्दा होना ही नहीं चाहिए। यह हमारे स्मिता का प्रश्न है। इस कार्य में हमें रसियारी, महतवार, कुमरौल आदि गाऊं का भी समर्थन मिलना चाहिए।
आज हमारे विधान सभा का नाम बदल दिया गया, कल हमारे गाऊँ का नाम बदल दिया जा सकता है। इसे हुसैन नगर बनाया जा सकता है। फिर आपका नाम भी बदला जा सकता है, जैसे औरंजेब के समय बदला गया। किस दिन कि प्रतीक्षा में बैठे है आप ?
मैंने एक निर्णय लिया है कि मैं अपना वोट अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में नहीं दूंगा ?
इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि बिहार इलेक्शन के दरम्यान मैं बिहार में ही रहूँगा, परन्तु मैं अपना वोट नहीं दूंगा। इस समय मैं इस बात का इससे अधिक विरोध करने के हालत में नहीं हूँ।
यदि कोई प्रत्याशी अपने पार्टी स्तर से इस बात कि घोषणा करे कि चुनाव जितने के बाद वह इस क्षेत्र को घनश्यामपुर विधान सभा क्षेत्र बना देंगे तो मैं अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर सकता हूँ। घनश्यामपुर न करके रसियारी कर दे, महतवार कर दे, कुमरौल कर दे मुझे मंजूर होगा। अलीनगर मुझे मंजूर नहीं है।
बिहार और अलीनगर के चुनाव पर हमारी प्रतिक्रिया इलेक्शन के परिणाम तक जारी रहेगी।
आप मेरी बात को बहुत ध्यान से पढ़ते है, इसके लिए आपका बहुत आभार। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिये।
यदि आपने मेरे ब्लॉग को अभी तक subscribe नहीं किया है
तो अभी कर लीजिये- https://sohankumarroy.blogspot.com
आभार
सोहन कुमार
02.10.2020

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें