आज (05.08.2020) भारत के
इतिहास का एक स्वर्णिम दिन माना जायेगा। ओर मुझे सबसे अधिक प्रसन्नता इस बात से है
कि यह मेरे जीवन काल मे घटित हो गया। जिसकी संभावना मुझे दूर-दूर तक नही लग रही
थी। भाजपा के घोषणा पत्र मे यह मुद्दा शुरू से रहा है, परंतु मुझे ऐसा यकीन नही था कि ऐसा सचमुच हो पाएगा। मैं इसे भाजपा के वोट की
राजनीति समझता था। मैं परम आदरणिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रा मोदी जी के इस
साहसिक कदम की बन्दना करता हूँ, जिन्होने हिदू
मुस्लिम के इस राजनीति को जड़ से समाप्त कर दिया. श्री मोदी जी इस देश मे सामाजिक
समरसता के लिए कई साहसिक कदम उठा चुके है। ऐसा वे अपने मुख्यमंत्री कल से ही करते
आ रहे है। किसी समय गुजरात को दंगों का प्रदेश माना जाता था जो आज विकसित राज्य के
श्रेणी में है।
मैं एक हिन्दू हुँ और मुझे अपने हिन्दू होने पर गर्व है। हिन्दू कोई धर्म नहीं
है, हिन्दू एक
संस्कृति है, एक ऐसी
संस्कृति जो संसार के सभी प्राणिओं में ईश्वर का रूप देखता है, सभी धर्मों का समान भाव से आदर करता है। जिसने अपने विस्तार के लिए कभी किसी
पर आक्रमण नहीं किया। श्री राम ने लंका विजय करके राज्य विभीषण को सौप दिया था।
मुझे ऐसा लगता है कि सहिष्णुता ही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी रही और हम संसार के
नक़्शे से विलुप्त होते चले गए। हमारी सनातन संस्कृतिओं को नष्ट करने के लिए संसार
कि सारी शक्तियाँ इतनी आक्रामक ढंग से क्रियाशील है कि यदि आपने हिन्दू हित का एक
शब्द भी बोल दिया तो आप सांप्रदायिक हो जायेंगे, सेक्युलर नहीं कहलायेंगे। आज के हिन्दू नौजवानों को भी सेक्युलर कहलाने में
बड़ा गर्व महसूस होता है।
सेक्युलर शब्द का आविष्कार इंदिरा गाँधी ने इमर्जेन्सी के दौरान संबिधान
संसोधन करके किया। उससे पहले क्या देश सेक्युलर नहीं था ? कांग्रेस की मुस्लिम तुस्टीकरण निति से समाज में हिन्दू मुस्लिम के बीच विवाद
का कारन बना ?
मुझे याद है 1976 से पहले जब
सेक्युलर शब्द का आविष्कार नहीं हुआ था हमारे समाज में हिन्दू मुस्लिम के बीच
कितना भाईचारा था।
मैं इस देश के सभी नागरिकों को रामजन्म भूमि पूजन के लिए हार्दिक बधाई देता
हूँ। आज रात मैं अपने घर में एक दीप जला कर श्री राम के चरणों में अपना
श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आप मेरी बात को बहुत ध्यान से पढ़ते है, इसके लिए आपका बहुत आभार।
अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिये।
आभार
सोहन कुमार
05.08.2020
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें